फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए युवक को डंडा मारकर किया लहूलुहान, जमकर हुआ हंगामा

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को डाक्टर को दिखाने आए मरीज के साथ अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी न केवल मारपीट की बल्कि सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित तन्मय शुक्ला ने बताया कि वह मेडिकल कालेज में डाक्टर को दिखाने के लिए आए थे। जानकारी करने के लिए वह पूछताछ केंद्र पर पहुंचे। जहां बैठी एक महिला कर्मचारी से उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिला कर्मचारी के पास खड़ा देवेंद्र यादव नाम का एक युवक उस महिला के साथ अंदर की ओर जाने लगा। सवाल का जवाब जानने के लिए वह पीछे चल दिए। तभी देवेंद्र ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। गाली देने का विरोध करने पर डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जानकारी कर रही है। इंस्पेक्टर थाना उत्तर राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें