टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अवरोधक खड़े कर जाम लगा दिया। इसके साथ ही हाथों में पट्टिकाएं लेकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद धरनास्थल पर पहुंचे लेखपाल द्वारा दो दिन की छुट्टी होने की बात पर उन्हें समझाया तो ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। साथ ही सोमवार से तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया है।