फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा बुधवार सुबह से जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे निर्धारित समय पर आरंभ हुई। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिसके चलते केंद्रों के बाहर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई।