फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग का गोला बनी बस, जिंदा जल गए चालक समेत दो लोग

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात कानपुर से सवारियां लेकर गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस आगे चल रहे बालू से लदे डंपर में घुस गई। चंद सेकंड में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में चालक समेत दो लोग जिंदा जल गए। हादसे में जिंदा जले बस चालक शिवराज सिंह उर्फ शंभू (38) निवासी गांव कलेनापुर, थाना डेरापुर, कानपुर देहात टक्कर के बाद केबिन में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल सके। बस में सवार ग्याश्री साहू (60) निवासी कोयला नगर, थाना चकेरी, कानपुर देहात अपने भाई मुकेश साहू के साथ वृंदावन दर्शन के लिए जा रही थीं और चालक के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। वह भी घायल स्थिति के कारण निकल नहीं सकीं और दोनों जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिटी, नसीरपुर व मटसेना पुलिस और यूपीडा की टीमें राहत कार्य के लिए दौड़ पड़ीं। जिले के फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना दमकल केंद्र से बुलाई गईं 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा रात करीब 2 बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 46 (मटसेना थाना क्षेत्र) पर हुआ। बस में करीब 40 से ज्यादा लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी आगे चल रहा बालू से लदा अनियंत्रित डंपर सेंट्रल डिवाइडर से टकरा गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस इस डंपर में पीछे से घुस गई। बस में लपटें उठने लगीं। चीख-पुकार के बीच यात्री जान बचाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। सवारियां खिड़कियों के शीशे तोड़कर नीचे कूदीं। बमुश्किल यात्रियों ने अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें