फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भयानक हादसे ने उजाड़ दिया सराफा का पूरा परिवार

जनपद फिरोजाबाद में शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी एक सराफा व्यापारी का परिवार उजड़ गया। हादसे में गर्भवती पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं सराफा व्यापारी व मासूम बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को मां और बेटे के शव डाकखाने वाली गली स्थित घर पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में दोनों को अंतिम विदाई दी गई। थाना कुरावली क्षेत्र में पुराने डाकखाने वाली गली निवासी सराफा व्यापारी सचिन वर्मा की पत्नी राखी वर्मा गर्भवती थीं। उनका उपचार आगरा के एक चिकित्सक से चल रहा था। डिलीवरी का समय नजदीक आ रहा था। शनिवार को नियमित चेकअप के लिए सराफा व्यापारी पत्नी राखी, आठ वर्षीय बेटे अग्रिम और दो वर्षीय बेटी आराध्या के साथ आगरा गए थे। दवा लेने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। जनपद फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में गर्भवती राखी, आठ वर्षीय अग्रिम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल सचिन और दो साल की मासूम आराध्या का शिकोहाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें