फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्लीपर कोच बस, 19 घायल

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सवारियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर कोच बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात को अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। इस दौरान बस का अगला पहिया निकल गया था। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 19 यात्री घायल हो गए। इन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक युवती को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 57 के पास बुधवार रात 2 बजे करीब हुई। बस को चालक देवेंद्र सिंह निवासी तरनतारा चला रहा था, जबकि परिचालक प्रवीण कुमार निवासी पंजाला पटियाला पंजाब भी बस में मौजूद था। तेज रफ्तार में होने के कारण बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस हादसे में युवती दामिनी वर्मा की हालत नाजुक थी। उसे इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अनुरागकांत वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि डबल डेकर स्लीपर कोच बस डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में कई सवारियां घायल हुई थीं। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें