फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी ट्रामा सेंटर में दरोगा के तीमारदार और महिला स्टॉफ में जमकर हाथापाई

फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर (जिला अस्पताल) में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। इलाज करा रहे एक घायल मरीज के तीमारदार और अस्पताल के स्टॉफ, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, उनके बीच तीखी बहस हाथापाई में बदल गई। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नोयडा में तैनात दरोगा विपिन बघेल के पिता सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था। दोपहर तीन बजे के करीब मरीज के तीमारदार, जिनमें दरोगा भी शामिल थे। उनका इलाज को लेकर अस्पताल के स्टॉफ से विवाद हो गया। यह कहासुनी थोड़ी ही देर में इतनी बढ़ गई कि तीमारदारों ने अस्पताल की महिला स्टॉफ के साथ हाथापाई कर दी, जिसके बाद ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें