फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के थार पूठा चौराहा के समीप मोहल्ला संतोष नगर में सोमवार देर शाम फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के ऑफिस में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी गई। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।