फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: DAP नहीं मिलने से किसान परेशान, जमकर किया हंगामा

धान एवं मिर्च की फसल की रोपाई करने वाले किसानों को साधन सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं मिल पा रही है। डीएपी नहीं मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नारखी ब्लाक की साधन सहकारी समिति ओखरा पर किसानों ने हंगामा काटने के साथ सचिव पर आरोप लगाए कि नकल लेने के बाद भी खाद नहीं दी जा रही है। रनवीर सिंह ओखरा ने कहा कि मात्र दो बोरी खाद दी जा रही है। रामपुर के योगेश सहित अन्य किसान परेशान दिखाई दिए। डीएपी देने के लिए पहले आधार कार्ड जमा करा लिए लेकिन बाद में डीएपी नहीं होने की बात कह दी। उमेश प्रताप, शैलेंद्र कुमार, प्रेमपाल, रामनिवास, प्रमोद कुमार सहित काफी किसान शामिल थे। साधन सहकारी समिति नंदपुर हाथवंत से भी शुक्रवार को किसान बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। क्योकि यहां डीएपी नहीं मिल पा रही वहीं यूरिया के लिए भी किसान कतार लगाए दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें