रबी की फसल गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आते ही किसान तैयारियों में जुट गए हैं। अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ किसान गेहूं के बीज को लेने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जहां किसानों कि भारी भीड़ उमड़ रही है। खंड विकास कार्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया जा रहा है। केंद्र पर किसानों कि भारी भीड़ उमड़ रही है। समय पर बीज मिलने पर किसान समय से बुवाई कर बेहतर उत्पादन करने का अनुमान लगा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले बीजों को लेकर किसानों में रुचि दिखाई दे रही है। किसान बीज की गुणवत्ता, उपलब्ध किस्मों और बुवाई के उचित समय के संबंध में भी जानकारी ले रहे हैं। भीड़ को देखते हुए किसानों कि लाइन लगवाकर बीज का वितरण कराया जा रहा है।