सुहागनगरी फिरोजाबाद के नगला पचिया निवासी अनुसूचित जाति के कैदी आकाश की जेल में मौत के बाद घमासान जारी है। उसकी पत्नी पिंकी ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। कहा कि प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया है। मृतक की पत्नी पिंकी ने शनिवार को मीडिया में बयान दिया। उसने कई चौंकाने वाली बातें कही। कहा कि मेरे पति को थाने में पीटा। मुझसे 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया। अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर मैं आत्मदाह कर लूंगी।