फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के मक्खनपुर बाईपास पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मलिहाबाद से आम लादकर फिरोजाबाद मंडी आ रही डीसीएम लोडर गाड़ी तेज रफ्तार में ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई और फिर खेत में जा गिरी। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जयप्रकाश उर्फ नवीन पुत्र रामखिलाड़ी उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना जसराना के रूप में हुई है। जयप्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़ा था और खुद की गाड़ी को चलाता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जयप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।