विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्रवीन विद्यापीठ, सिरसागंज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 152 मॉडलों के साथ 290 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री पर्यटन ठा. जयवीर सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा रंजना गुरुदत्त सिंह, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, बीएसए आशीष पाण्डेय ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रदर्शनी में आर्मी सिक्योरिटी, पिलर इलेक्ट्रिक सेफ्टी, एयर पॉल्यूशन, रिवर क्लीनिंग, फायर सेफ्टी, कार्बन कैचर, न्यूक्लियर सिस्टम, सोलर प्लांट और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। परिणामों में वाशुदेव प्रथम, आदित्य प्रताप द्वितीय, स्नेहा तृतीय, पृथ्वी चतुर्थ और सनी ने पंचम स्थान हासिल किया। प्रवीन आनंद, सत्यम शर्मा, आदित्य, हर्ष, रिमझिम, आशीष, गुरु प्रिया, पावनी, कपिल और राजीव के मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित हुए। निर्णायक मंडल में आरके तेनगुरिया, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, ध्रुवकांत तिवारी और अंकित कुमार शामिल रहे। संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में अंशुल खंडेलवाल, रोहित भदौरिया, ललिता वशिष्ठ, विशाल वर्मा, सुनील जैन, रजनीश यादव रहा।