फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Nov 2025 03:47 PM IST

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद किया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दुकान पर टॉफी लेने गई नाबालिग से आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने नाबालिग को अकेले में ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद रोड पुरातन तिहारी के पास आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम मोहनलाल निवासी गांव वीदरखा थाना शिकोहाबाद बताया है। आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा शिकोहाबाद में दर्ज किया गया था। आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। जिसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें