यूपी की फिरोजाबाद पुलिस ने कछुआ तस्करी का भंडा फोड़ते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 190 कछुए बरामद किए हैं जिन्हें वन विभाग के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन कछुओं को लखनऊ से लेकर आया था और तस्करी के लिए नेपाल औऱ राजस्थान में भेजने की फिराक में था।