कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में शनिवार को मारपीट की घटना में शिवम पुत्र राकेश निवासी लालपुर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।