घर के अंदर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव निवासी रामबाबू पासवान (45)और उसकी पत्नी तारावती (44) शाम को खाना खाने ने बाद अपने घर के अंदर सो गए थे। तभी रात तीन बजे घर के अंदर बिजली के तार में शार्ट सर्किट से लगी आग विकराल हो गई और दंपती की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दोनों को नहीं बचा सके।