फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में गैंगस्टर और सपा नेता हाजी रजा के करीबियों की 5.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों की संपत्ति पर मंगलवार शाम गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई है। एक प्लॉट और करीब नौ बीघा भूमि की कीमत करीब पांच करोड़ 15 लाख प्रशासन ने आंकी है। प्रशासन की कुछ और भी संपत्तियों पर निगाह है। सपा नेता कई मुकदमों के चलते इस समय बाहर हैं। इन दिनों कई बार सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ देखे जाते हैं। संपत्तियों को लेकर डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच की गई। जांच में संपत्तियां पनी मोहल्ले के सभाभद व पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून के पुत्र हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों के नाम पर निकली। प्रशासन ने माना संपत्तियों पर हाजी रजा का पैसा लगा है। रजा समेत चार के खिलाफ 2025 जनवरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी गैंगस्टर एक्ट के तहत एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव व सीओ सिटी गौरव शर्मा, कोतवाल तारकेश्वर राय, तहसीलदार अमरेश सिंह ने टीम के साथ छह जगहों में चिन्हित कर संपत्तियों को कुर्क किया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सपा नेता के करीबियों में दो नौकरों व एक चालक के नाम पर कुल नौ बीघा भूमि और सभासद राहत के नाम का प्लाट को जब्त किया गया है। कार्रवाई में कुल पांच करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें