फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में फरार हत्यारोपी की भांजी हाथ जोड़कर बोली मामा को माफ कर दो

शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 06:55 PM IST

पुलिस के भारी दल बल के बीच पीड़ित परिवार के घर फरार हत्यारोपी की भांजी बिलखते हुए पहुंच गई। वह दिवंगत पप्पू सिंह की प्रधान मां रामदुलारी व अन्य परिजनों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। वह बोली कि उसका मामा ज्ञान सिंह घटना में शामिल नहीं था। वह प्रधान के सामने बिलखने लगी। हालांकि उसे महिला झिड़कती नजर आई। यह देखकर महिला पुलिस दौड़कर पहुंची। पुलिस साक्षी को मौके से उठा ले गई। दरअसल मामले को लेकर महिला पुलिस ने ज्ञान सिंह के घर में दबिश दी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी का दबाव बनाने की उसकी बहन मुकुन सिंह को पकड़ ले गई। बहन को पकड़ने के बाद बुल्डोजर कार्रवाई चालू हो गई। यह सब देखकर साक्षी भयभीत हो गई और मां को बचाने के लिए पीड़ित परिवार के ही घर पहुंच गई। यह घटना चर्चा का विषय बना रहा है कि आरोपी की भांजी पीड़ित परिवार के घर तीन-तीन हत्या होने के बाद भी कैसे पहुंच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें