फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राकेश टिकैत बोले- मुआवजा, शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा का वादा हो पूरा

शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 10:10 PM IST

भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करीब 150 गाड़ियों के काफिले से डेढ बजे कटोंघन टोल प्लाजा पहुंचे। टोल प्लाजा पर भाकियू के सैकड़ों सदस्यों ने अपने नेता राकेश टिकैत से बातचीत की और जनपद के हालात से वाकिफ कराया। मीडिया से रूबरू होते हुए राकेश टिकैत ने अखिरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की निंदा करते हुए प्रशासन से अपने वादे जल्द से जल्द पूरे करने की बात कही। कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रशासन से इन्हीं मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हत्याकांड के बाद प्रशासन ने जिन शर्तों पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया है, उसे प्रशासन जल्द ही पूरा करे। इसमें पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस और परिवार और चश्मदीद गवाहों को न्याय मिलने तक ठोस सुरक्षा जैसे बिंदु शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें