फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या पर आक्रोशित वकील सड़क पर उतरे, डीएम-एसपी को मौके पर बुलाया

अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को जिले भर के वकील आक्रोशित हो उठे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर धरना दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर साढ़े एक बजे तक चला। वकीलों की मांग थी कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर आकर उनकी बात सुनें। धरना के दौरान कुछ युवा अधिवक्ता पटेल नगर चौराहे पर पहुंच गए और चारों ओर से यातायात ठप कर दिया। इससे शहर में जाम लग गया और कई वाहन चालकों से नोकझोंक की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब दोपहर एक बजे जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे ने बताया कि प्रशासन ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि जिले में बीते एक महीने में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए डीएसपी सिटी गौरव शर्मा, डीएसपी जाफरगंज ब्रज मोहन राय, डीएसपी बिंदकी सहित पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पहले एडीएम अवनीश त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने वकीलों से बातचीत की, लेकिन वे डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी स्वयं पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें