फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: रिश्वतखोरी में मुख्य सेविका पर भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज

बहुआ ब्लॉक के चकसकरन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मुख्य सेविका का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह से मामले की शिकायत भी की थी। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। बहुआ ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि शास्त्री ने गाजीपुर थाने में सोमवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मुख्य सेविका शारदा वर्मा ने 18 जनवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ चकसकरन गांव में बैठक की थी। वहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रुपये लेते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो से प्रथम दृष्टयता रिश्वत लेना प्रतीत होता है। रवि शास्त्री ने बताया कि मामले की निदेशालय बाल विकास एवं पुष्टाहार, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी गई है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण के तहत मुख्य सेविका शारदा वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें