फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुप्ता होटल के सामने ओवरब्रिज में ज्वलनशील पदार्थ लदे टैंकर में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग तेज रफ्तार में निकलते नजर आए। करीब आधे घंटे बाद तक दमकल नहीं पहुंच सकी।