कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ी खुर्द में सोमवार सुबह घर के ऊपर बने कमरे में विस्फोट हो गया। मलबे में दब कर गृहस्वामी नूर मोहम्मद (57), पुत्री तायबा (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में नूर मोहम्मद का पुत्र अलीशेर, दूधिया गुड्डू निवासी लक्ष्मणपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीएचसी गोपालगंज से हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया है। मृतक गांव के बाहर पटाखा बनाने की फैक्टरी चलाता था। पुलिस विस्फोट का कारण जानने के लिए जांच में जुटी है।