थरियांव थाना क्षेत्र के बुध इयापुर मजरे एकारी गांव में रविवार सुबह कुत्तों के हमले से 15 भेड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया। गांव निवासी महेश पाल अपनी भेड़ों को गांव के किनारे एक छप्पर के नीचे बांधकर पास ही सो रहे थे। रात में तेज बारिश और आंधी चलने के कारण उन्हें किसी तरह की आहट नहीं मिल सकी और इसी दौरान दो आवारा कुत्ते छप्पर में घुस गए। कुत्तों ने भेड़ों पर हमला कर 12 को नोचकर मार डाला।