पांच दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में युवक को रास्ते में घेर लिया तथा बाग में ले जाकर पैर में गोली मार दी। घायल ने घटना की जानकारी फोन कर परिजनों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। फोरेंसिक टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच कर की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया निवासी रामरहीश पाल के 21 वर्षीय पुत्र सनी का 15 फरवरी को गांव के मंदिर पर एक युवक से टिप्पड़ी करने को लेकर हाथापाई हो गई थी। विवाद की जानकारी होने पर दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बावजूद दूसरा पक्ष सनी को धमकी दे रहा था। गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे सनी कान्हा गोशाला मार्ग होते हुए थाने में शिकायत करने जा रहा था।