फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बैसाखी के पर्व पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई निशान साहिब की सेवा

सिखलाइट रेजीमेंट सेंटर में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष पूजा-अर्चना की गई। निशान साहिब को स्नान करवाकर नवीन वस्त्र पहनाए गए। सशस्त्र सैन्य टुकड़ी ने सलामी दी। शनिवार को बैसाखी के पर्व पर सिखलाइट रेजीमेंट सेंटर स्थित गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैसाखी का पर्व पंजाबी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जो खालसा पंथ की स्थापना का दिन भी है। गुरुद्वारे के धर्मगुरु रघुवीर सिंह ने सेंटर कमांडेट कर्नल मनीष जैन व अन्य अधिकारियों के साथ निशान साहिब को गंगाजल से स्नान करवाया। जिसके बाद दूध से स्नान करवाकर नए वस्त्र (चोला) पहनाए गए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का मध्य पाठ हुआ, जिसमें ज्ञानी रघुवीर सिंह ने सेंटर की उन्नति की अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें