फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की गाड़ी से टकराई नीलगाय, गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई

नीब करोरी दर्शन करने जा रही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की कार नीलगाय से टकरा गई। दोपहर तीन बजे हुए इस हादसे में शिक्षा मंत्री बाल-बाल बच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने रजनी तिवारी को दूसरे वाहन से नीब करोरी पहुंचाया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बाबा लक्षणदास के दर्शन करने के लिए नीब करोरी जा रही थी। तेज रफ्तार कार के सामने ग्राम नगला मिढ़ई के पास अचानक से नीलगाय आ गई। जिससे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की गाड़ी टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी को चोट नही आई। मौके पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल पहुंचे तथा मंत्री रजनी तिवारी को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित नीब करोरी धाम पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने नीब करोरी धाम में दर्शन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें