गंगा के तेज कटान ने बाढ़ क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार शाम कटान की चपेट में आकर तीन पक्के मकान गंगा में समा गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घर और सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम गांव निवासी हुसैन मोहम्मद, अलाउद्दीन और शहनवाज के पक्के मकान कटान की चपेट में आकर गंगा में समा गए। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गांव के पांच लोगों के मकान गंगा में गिर चुके हैं।