फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में शार्ट सर्किट से धार्मिक किताबों की दुकान में लगी आग

फर्रुखाबाद में मोहल्ला सूफी खां निवासी मोहम्मद उमर की घूमना बाजार में धार्मिक किताबों की दुकान है। रविवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। बताते हैं कि रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस और आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। दुकान से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के पौन घंटे बाद पहुंची दमकल ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान की सभी किताबें जलकर राख हो गईं। मोहम्मद उमर ने बताया कि दुकान में दो लाख रुपये की किताबें भरी थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें