फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या को आरोप

नगर पंचायत नवाबगंज के वार्ड भगवतीनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर सर्वेश नट का शव गौतमबुद्धनगर के दादरी में रेलवे लाइन के किनारे शनिवार रात पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजन वहां चले गए। बहन और पुत्रवधू ने बताया कि शुक्रवार रात एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र का एक दोस्त अपने साथ ले गया था। पिता के साथ अनहोनी होने की आशंका है। नगर पंचायत के वार्ड भगवतीनगर (नगला झब्बू सिंह) निवासी सर्वेश नट (48) का शनिवार रात गौतमबुद्धनगर के दादरी रेलवे लाइन के किनारे शव बरामद हुआ। उसके सिर पर गहरे घाव के निशान हैं। जीआरपी की सूचना पर शनिवार रात करीब एक बजे थाना पुलिस ने सभासद मां रामवती देवी को सूचना दी। बताया कि दादरी जीआरपी को एक शव मिला, उसमें पहचान पत्र सर्वेश का निकला है। इस पर परिजन में चीख पुकार मच गई। मां और अन्य परिवार के लोग दादरी चले गए। घर में मौजूद पुत्री शिवानी और पुत्र एमपी की पत्नी मीनेश ने बताया कि शुक्रवार रात पिता घर में सो रहे थे। रात करीब नौ बजे एटा जिले के अलीगंज के एक गांव का युवक आया और उन्हें कार से अपने साथ ले गया। शनिवार रात 12 बजे तक फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद फोन बंद हो गया। आशंका जताई कि जो युवक ले गया था, उसी ने हत्या कर शव फेंका है। बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव यहां लाया जाएगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें