फतेहगढ़ कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी योगेंद्र पाल की वाहनों के टायरों में हवा भरने की दुकान है। उनके यहां कई साल से चांदपुर निवासी शिवम (27) काम करता है। दोपहर करीब 12.30 बजे हवा भरवाने के लिए एक बाइक रुकी। शिवम ने टैंक में हवा भरने के लिए कंप्रेशर चलाया। इसके बाद उसने बॉल्व खोला। उसने हवा का पाइप हाथ में पकड़ा ही था कि अचानक तेज धमाके के साथ हवा का टेैंक फट गया। तेज धमाका और टैंक की टीन लगने से शिवम घायल हो गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में टैंक का एक हिस्सा लगने से उसके चोट आई। शरीर में भी हवा के प्रेशर की धमक लगने से शरीर कांप रहा था। गनीमत रही कि शिवम के अधिक चोट नहीं आई। दुकान के पास लगी लोहे की सभी जाली टूटकर दूर जा गिरी।