फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शुक्रवार दोपहर कैदी प्रभात उर्फ प्रभाकर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अस्पताल से लोहिया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक द्वारा चुप्पी साधने से घटना की आधिकारिक पुष्टि और कारणों का पता नहीं चल सका है।