फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा में शनिवार तड़के एक घूमन्तु भैंस के बच्चे पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। उसे खींचकर काफी दूर खेतों में ले गया। वहां काफी हिस्सा खा लिया। ग्रामीणों के शोरगुल पर सरसों के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना और थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गईं।