फर्रुखाबाद जिले में कासगंज से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली डेली पैसेंजर ट्रेन में रेलवे लाइन पर रखा लकड़ी का बड़ा टुकड़ा फंस गया। घटना शुक्रवार रात भटासा रेलवे स्टेशन के पास हुई है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी को रोक दिया। करीब 15 मिनट के बाद लकड़ी का टुकड़ा निकाल कर जांच के बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद लाया गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी अंकुश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। रात के समय एक लकड़ी का टुकड़ा लाइन पर रखने की जानकारी मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।