फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्रुखाबाद में शार्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग, दुकान बोला- लगभग 15 से 20 लाख का हुआ है नुकसान

फर्रुखाबाद जिले में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार भोर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेएनवी रोड़ निवासी विवेक मिश्रा की जेएनवी रोड़ पर जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक को दी। घर से बाहर आकर दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड का नंबर काफी देर तक नहीं लगा। पड़ोस के घर पर लगे सबमर्सिबल को चलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें