फर्रुखाबाद जिले में जाहरवीर गोगा महाराज का वार्षिक मेला बड़े अकीदत के साथ संपन्न हुआ। बरसात में भी अनुयायियों के हौसले बुलंद रहे। चांदी और विशेष फूलों से निशानों को सजाया गया। मंगलवार को रक्षाबंधन के दूसरे दिन श्री जाहरवीर गोगा महाराज का वार्षिक मेला लगा। फतेहगढ़ कोतवाली के पास जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी आए निशानों को रखा गया। कन्नौज, सौरिख, गुरसहायगंज, कायगंज, फर्रुखाबाद आदि स्थानों से 82 निशान लाए गए। सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी। निशानों की ऊंचाई को देखते हुए बिजली विभाग ने सड़क पार कर रहे तारों को कटवा दिया। वहीं पुलिस ने भी रूट डायवर्जन कर वाहनों को अंबेडकर तिराहे से होकर गुजारा।