यूपी के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान असम और पश्चिम बंगाल पर चिंता जताई। दरअसल देश में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन यानि एनआरसी के आंकड़ों को लेकर जो सियासी तूफान उठा हुआ है उस पर अपनी राय जताते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की राजनीति का दीपक जल्द ही बुझनेवाला है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि असम में घुसपैठिये हिंदू-मुस्लिम समेत सभी वर्गों का हक छीन रहे हैं।