फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी डीलर ने साथी संग मिलकर की महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

प्लाट के लिए दिए गए रुपये वापस मांगने पर महिला के प्रॉपर्टी डीलर दोस्त ने उसका हत्या कर दी। रुपये देने के बहाने बुलाकर कार में शराब पिलाई फिर गमछे से उसका गला कस दिया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शव को इकदिल क्षेत्र में स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। महिला की स्कूटी को जलाकर नाले में फेंका था। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी महिला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सात अप्रैल की रात करीब नौ बजे आईटीआई चौराहा व मैनपुरी फाटक के बीच से उनकी बहन का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके महिला और अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें