फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को 55 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

विजिलेंस कानपुर सेक्टर की टीम ने बुधवार दोपहर ढाई बजे सीएमओ कार्यालय परिसर से डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कागजी कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी डिप्टी सीएमओ को गिरफ्तार कर कानपुर ले गई। डिप्टी सीएमओ पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की एनओसी देने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है। ऊसराहार निवासी नवीन कठेरिया ने अपनी पत्नी प्रिया के नाम से श्रीजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चार जून को आवेदन किया था। आरोप है कि क्लीनिक के पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के एवज में डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पहले ही ढाई लाख रुपये आरोपी डिप्टी सीएमओ को दे चुका था। शेष धनराशि की मांग लगातार किए जाने पर नवीन कठेरिया ने छह जून को कानपुर विजिलेंस में लिखित शिकायत देकर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस पुलिस अधीक्षक ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। बुधवार को योजना के तहत विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। नवीन कुमार को पाउडर लगाकर नोट देकर डिप्टी सीएमओ के पास भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें