इटावा में गुरुवार सुबह आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस बढ़ गई। सुबह के समय ठंडी हवाओं और फुहारों ने तापमान में कुछ समय के लिए कमी ला दी। अचानक हुए इस मौसमी बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ देर का आराम मिला।