इटावा के बकेवर में प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगा कर मौत को गले लगा दिया। प्रेमी की मौत के 12 घंटे बाद प्रेमिका ने भी घर के अंदर फांसी लगा ली। हालांकि युवक के परिजनों ने युवती के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बकेवर जे पी पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए।