सबसे पहले यूपी के गोरखपुर का बीआरडी अस्पताल फिर फर्रुखाबाद और अब यूपी का ही इटावा जहां के सैफई पीजीआई में बीते एक महीने में इलाज के दौरान 96 बच्चों की मौत हो चुकी है। 96 बच्चों की एक महीने के भीतर हुई मौत पर मेडिकल कॉलेज के वीसी ने कहा है कि ये मामला लापरवाही का नहीं है हालांकि, पूरे मामले की जांच होगी।