एटा के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी राजू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनके घर में घुसकर शुक्रवार को बर्तन चुरा लिए। इसके बाद शनिवार की सुबह पकड़कर युवक को विद्युत खंभे से बांधकर पीट दिया। युवक ने बताया कि वह भगौना चुराने गया था, तभी पकड़ लिया। जिसके घर से बर्तन चुराने गया था वह रिश्ते में मामा लगते हैं। सूचना पाकर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और युवक पिटता रहा। स्थानीय लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे।