फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम ठप, वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश; हड़ताल पर गए

एटा में जीटी रोड स्थित मलावन कस्बा के पास जवाहरपुर तापीय परियोजना में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 5 से 6 माह तक का वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया। टूल लॉकर में ताला डालकर घर चले गए। जवाहरपुर तापीय परियोजना में एनएस, पॉवर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी आदि कंपनी के अधीन एक हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से वह परेशान हैं। बृहस्पतिवार को वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने टूल लॉकर में ताला डाल दिया। सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें