फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा में दबंगई का वीडियो...कैंटीन से निकले युवक को कार में डालकर ले गए और पीटा

एटा। एक युवक ने आरोप लगाया है कि वह बस स्टैंड के सामने स्थित कैंटीन से बाहर निकल रहा था। तभी चार लोग उसको कार में डालकर ले गए और स्टेडियम के सामने खेतों में पीटते हुए जान लेने का प्रयास किया। शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर के समय बस स्टैंड के सामने स्थित कैंटीन में नाश्ता करने के बाद बाहर निकल रहा था। तभी पीछे से आकर एक व्यक्ति ने गले में बेल्ट डालकर फंदा लगा लिया और दो अन्य लोगों ने उठकर कर के अंदर पटक दिया। गाड़ी के अंदर ही डंडा और लात-घूंसो से पीटते हुए ले गए। इसके बाद स्टेडियम के सामने खेतों में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। जितेंद्र का आरोप है कि जहां से उठाया गया वहां भी पुलिस चौकी है और जहां ले जाकर के पीटा वहां से भी चंद कदम पर ही पुलिस चौकी है इसके बाद भी कोई उसको बचाने नहीं पहुंचा। शोर सुनकर आसपास के लोग जब बचाने पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है मामले की जनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें