एटा के निधौली रोड पर जनता दुर्गा मंदिर के पास ढलान में यूरिया से भरा ट्रक पीछे की ओर खिसक गया और ऑटो समेत तीन वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक घायल हुआ, जबकि सवारियां बाल-बाल बच गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।