फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेत से लाैट रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला, 3 की माैत और एक घायल

एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी चार मजदूर सोमवार की देर शाम खेत से लौट रहे थे। गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।रजपुरा निवासी शिवराज ने बताया कि बेटा आदेश (18), गुलशन (18), गीतम सिंह (26) और श्रीकृष्ण मजदूरी करके खेत से घर लौट रहे थे। आलू की खुदाई चल रही है, इसलिए देर शाम तक सभी लोग खेतों में काम करते हैं। चारों लोग सोमवार की देर शाम पैदल घर आ रहे थे। यह लोग गांव के पास तमरौरा मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इनको रौंद दिया। जिसके चलते यह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें