एटा के थाना अलीगंज में पुलिस ने आठ दिन पूर्व हुई टैक्सी कार बुक कर लूटने की घटना का खुलासा किया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। घटना में लूटी हुई टैक्सी कार, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया है।