एटा के राजा का रामपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर को जमीन पर नीचे गिरा कर चोर ट्रांसफार्मर में से तेल सहित अन्य कीमती सामान चोर चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों ने सुबह तड़के इसकी सूचना विद्युत कर्मियों और थाना पुलिस को दी जिसके बाद विद्युत कर्मचारी और थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने बारीकी से घटना का निरीक्षण किया और स्थानीय सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सटीक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।